दतिया में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (23:02 IST)
दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में अपनी दूर की रिश्तेदार नाबालिग बालिका से बलात्कार और फिर उसकी हत्या के आरोप में 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमर सिंह राठौर ने पत्रकारों को बताया कि अपराध रविवार और सोमवार की रात को जिले के एक गांव में हुआ। छत्रपाल रावत पर आरोप है कि उसने एक विवाह समारोह में आई अपनी दूर की रिश्तेदार 9 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गोराघाट पुलिस थाने में सूचित किया कि गांव में नहर के पास झाड़ियों में एक लड़की का शव पड़ा है। मौके का निरीक्षण करने पर पता चला कि लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या की गई।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक अन्य नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि पीड़िता के साथ खाट पर सोते समय उनके एक पुरुष रिश्तेदार ने शुरू में उसे ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मां के पास भाग गई, जो शादी के समारोह में थी। बाद में जब वह वापस आई तो उसने देखा की पीड़िता खाट पर नहीं थी।
उन्होंने बताया कि रावत, जो कि पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है, को बाद में गिरफ्तार किया गया। रावत ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म मंजूर करते हुए बताया कि वह पीड़िता को घर के पीछे ले गया और उससे बलात्कार किया। राठौर ने बताया कि रावत ने पुलिस को यह भी बताया कि बलात्कार के बाद उसने अपराध को छिपाने के लिए बालिका की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी
Yogi Adityanath की Zero Tolerance Policy : अंकित बालियान हत्याकांड, गाने के विवाद से गैंगवार तक कैसे पहुंची कहानी? DGP ने खोला दोनों शूटर्स का पूरा राज
'विजिट माय स्टेट’ के तहत यूपी में 'जेन-जी' बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर
कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'
मेरठ में Electric Chak ने बदली कुम्हारों की जिंदगी! 210 से ज्यादा परिवारों को फायदा, 5 गुना तक बढ़ी आमदनी