Hanuman Chalisa
✕

डिजिटल अरेस्ट से 100 करोड़ ठगी के मामले में भारत में पहली बार सजा, 9 लोगों को उम्रकैद

Updated: शनिवार, 19 जुलाई 2025 (17:05 IST)
भारत में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट और सायबर फ्रॉड के मामले में पहली बार सजा हुई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने शुक्रवार 18 जुलाई को 9 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि भारत में यह इस तरह की पहली सजा है। यह रिपोर्ट द हिंदू में प्रकाशित हुई है। बता दें कि भारत के कई शहरों में सायबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्‍ट के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में पहली बार सजा हुई है।

क्या था फ्रॉड का मामला: ताजा मामले में एक 70 वर्षीय पीड़ित से धोखेबाजों ने 1 करोड़ रुपए ठग लिए। उन्‍हें करीब सात दिनों तक डिजिटल अरेस्‍ट रखा गया। यह घटना 6 नवंबर 2024 की है, जब पीड़ित ने रानाघाट के कल्याणी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल पर खुद को मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन का एसआई हेमराज कोली बताने वाले व्यक्ति ने डराकर कई खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

बंगाल पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के खिलाफ पूरे भारत से कुल 108 शिकायतें दर्ज थीं। 100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की जा चुकी है। इसी मामले में कुल 13 गिरफ्तारियां हुईं जिनमें से 3 आरोपी गुजरात, 7 महाराष्ट्र और 3 हरियाणा से हैं. अदालत ने 9 को दोषी ठहराया और उम्रकैद दी।

बता दें कि जांच में पता चला कि कॉल्स कम्बोडिया से रीरूट किए जा रहे थे, जबकि ऑपरेशन का असली स्रोत भारत में ही था। कॉल करने वाले खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराते और पीड़ितों को पैसों की ट्रांजैक्शन के लिए मजबूर करते। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए। रानाघाट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा 2,600 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दायर की गई। केवल 5 महीने में मुकदमे की सुनवाई पूरी कर कोर्ट ने सजा सुना दी।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित

अयोध्या दीपोत्सव 2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाया विश्व कीर्तिमान, पर्यटकों और व्यापार में ऐतिहासिक उछाल

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

अगला लेख