• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 kg cocaine worth 40 crores seized at Bengaluru airport
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 19 जुलाई 2025 (15:01 IST)

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

Cocaine seized from Bengaluru airport
Cocaine worth Rs 40 crore seized: वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपए मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है। इस संबंध में एक यात्री को गिरफ्तार भी किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की बेंगलुरु क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 18 जुलाई को दोहा से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका।ALSO READ: मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार
 
कॉमिक्स और पत्रिकाओं में सफेद पाउडर था : मंत्रालय ने कहा कि यात्री के पास 2 सुपरहीरो की कॉमिक्स/ पत्रिकाएं थीं, जो असामान्य रूप से भारी थीं। इसके बाद अधिकारियों ने पत्रिकाओं के कवर में छिपाए गए सफेद पाउडर को बरामद किया। मंत्रालय ने कहा कि पाउडर में कोकीन पाया गया।ALSO READ: तेलंगाना में 830 किलो गांजा जब्त, 4 करोड़ से ज्‍यादा है कीमत, 2 आरोपी गिरफ्तार

बरामद कोकीन का वजन 4,006 ग्राम (4 किलोग्राम से अधिक) है और इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपए है जिसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और 18 जुलाई, 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में बिकवाली का जोर, निफ्टी 25,000 से नीचे, क्यों बिगड़ी बाजार की चाल?