dharma sangrah
✕

तेज गेंदबाज लियाम बोले, IPL ने की खिलाड़ियों को दबाव से निपटने में मदद

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2019 (16:12 IST)
बर्मिंघम। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल से पहले तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने कहा कि आईपीएल में खेलने के अनुभव की बदौलत इंग्लैंड की मौजूदा पीढ़ी दबाव को निपटने में मदद मिली।
 
इंग्लैंड ने लीग चरण के अंत में 2 हार झेलने के बावजूद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उसे नॉकआउट में जगह बनाने के लिए अंतिम 3 ग्रुप मैचों में से 2 में जीत की दरकार थी। ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद उसने भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी कर अंतिम 4 में जगह बनाई।
 
प्लंकेट ने कहा कि आप दबाव से कैसे निपटते हो, यही अहम होता है। दबाव का होना बुरी चीज नहीं है। लोग दबाव में भी आ सकते हैं और इससे बाहर भी निकल सकते हैं और उन क्षणों का आनंद उठा सकते हैं। आईसीसी ने प्लंकेट के हवाले से लिखा कि अन्य खिलाड़ी भी दबाव में खेले हैं और वे आईपीएल में और दुनिया में चलने वाले टूर्नामेंट में खेले हैं।
 
प्लंकेट ने कहा कि ग्रुप चरण में मिली हार से टीम और मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन शिकस्त ने हमें मजबूत बना दिया है। हमारे कुछ मैच खराब रहे लेकिन मुझे लगता है कि हमने समय पर वापसी की। हम अब अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हैं और हम अब भी सुधार कर सकते हैं।
 
उन्होंने स्वीकार किया कि एशेज की प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ खेलना रोमांचकारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में काफी रोमांच रहता है। हमने पिछले 2 लीग मैचों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि हमने इन 2  मैचों में दबदबा बनाया हुआ था लेकिन हमें लगता है कि हमें इससे भी बेहतर करना होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

वर्ल्ड कप की हार से सचिन तेंदुलकर निराश, हमेशा रोहित-कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते

ये था मैच का टर्निग पाइंट, यदि धोनी को पहले उतारते तो पलट सकती थी बाजी...

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के 5 मुजरिम

टीम इंडिया ने तोड़ा करोड़ों का सपना, काम नहीं आई धोनी-जडेजा की जुझारू पारी

फेल हुआ भारत का शीर्षक्रम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

अगला लेख