रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Chris Gayle becomes the Season King
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 31 मई 2019 (22:33 IST)

ICC World Cup 2019 : विश्व कप के नए सिक्सर किंग बने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल

Chris Gayle
नॉटिंघम। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल विश्व कप के नए 'सिक्सर किंग' बन गए हैं। 39 साल के गेल ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शुक्रवार को वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में हसन अली की गेंदों पर लगातार 2 छक्के मारकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 
गेल ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का विश्व कप में 37 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल इन 2 छक्कों के साथ विश्व कप के नए सिक्सर किंग बन गए।
 
इस क्रम में डीविलियर्स के 37 छक्के, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 31 छक्के, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम के 29 छक्के, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स के 28 छक्के और भारत के सचिन तेंदुलकर तथा श्रीलंका के सनत जयसूर्या के 27 छक्के हैं। 
ये भी पढ़ें
गोएयर के कर्मचारी ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देकर आत्महत्या की