manglik dosh calculator
✕

रोहित, जायसवाल और अय्यर नहीं खेलेंगे अगला रणजी मैच

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (13:28 IST)
Ranji Trophy : गत चैम्पियन मुंबई को मेघालय के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी। इन तीनों ने एलीट ग्रुप ए के छठे दौर में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई को पांच विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा।
 
उस मैच में ये तीनों नहीं चल सके जबकि शार्दुल ठाकुर ने 51 और 119 रन की पारियां खेली। मुंबई को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब मेघालय को बड़े अंतर से हराने के अलावा बाकी मैचों में भी अनुकूल नतीजों की उम्मीद करनी होगी।

ALSO READ: आप बेइजत्ती नहीं कर सकते, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की मीडिया पर भड़के शान मसूद [VIDEO]


 
रोहित, जायसवाल और अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ छह, नौ और 12 फरवरी को होने वाले वनडे और चैम्पियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा हैं।
 
मुंबई क्रिकेट संघ के एक सूत्र ने तीनों के अगला मैच नहीं खेलने की पुष्टि की। उन्होंने अय्यर के बारे में कहा ,‘‘ वह भारतीय टीम से जुड़ेगा।’’  (भाषा)


ALSO READ: रणजी में कोहली की वापसी : बढेगी सुरक्षा, दर्शकों के लिए तीन स्टैंड, सीधा प्रसारण नहीं
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख