Hanuman Chalisa
✕

IPL 2021 के अभ्यास के लिए चेन्नई पहुंचे CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (18:01 IST)
चेन्नई:पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथी अंबाटी रायडू आईपीएल के आगामी 14वें सत्र से पहले अभ्यास के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं।
 
बुधवार रात को यहां पहुंचने के तुरंत बाद धोनी और रायडू पांच दिन के क्वारंटीन में चले गए हैं। उनके तीन कोरोना टेस्ट किए जाएंगे और तीनों टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह अभ्यास शुरू करेंगे।
 
सीएसके ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बल्लेबाज अंबाती रायडू के चेन्नई पहुंचने की पुष्टि करते हुए हवाई अड्डे पर उनकी तस्वीर को टैग करते हुए एक ट्वीट में लिखा कि ' थलाईवा स्माइल विद मास्क। '
 
सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केएस विश्वनाथन ने कहा कि उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण सत्र नौ मार्च को शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ' जो खिलाड़ी उपलब्ध हैं वे पांच दिन के अनिवार्य क्वारंटीन और तीन कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशिक्षण में भाग लेंगे। '
 
सीएसके टीम में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड श्रृंखला के बाद बैच में चेन्नई पहुंचेंगे और प्रशिक्षण में शामिल होंगे। सीएसके ने 18 फरवरी को हुई नीलामी में चेतेश्वर पुजारा के अलावा इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोईन अली और कृष्णप्पा गौतम को खरीदा था।
 
 
सीएसके के लिए आईपीएल का पिछला सत्र खराब रहा था। दुबई और अबू धाबी में आयोजित इस सत्र में सीएसके पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही थी और अंक तालिका में सातवें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था।

आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। लचर प्रदर्शन के बाद भी फ्रेंचाइजी ने उनको एक मौका और देने का मन बनाया है। यही कारण है कि उन्हें इस सीजन के लिए न केव रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।

धोनी का प्रदर्शन बल्ले से भले ही खास न हो लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर जरा भी असर नहीं पड़ा है।बुधवार को राजस्थान में जालौर जिले के सांचौर उपखंड में एक स्कूल का लोकार्पण करने आये भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कार्यक्रम में प्रशंसकाें के बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।(वार्ता)

Show comments

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख