sundarkand

Corona के खिलाफ जंग में योगी आदित्यनाथ ने 377 धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (19:14 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कदम से कदम मिलाने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धर्मगुरुओं से बातचीत करते हुए सहयोग मांगा है और कहा है कि बीमारी चेहरा देखकर नहीं आती है व किसी का मजहब या संप्रदाय देखकर नहीं आती है। जो लोग बीमारी के प्रति लापरवाही बरतते हैं वही लोग इसकी चपेट में आते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश के समस्त जिलों के 377 धर्मगुरुओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते महामारी को रोकने के लिए जो प्रयास किए हैं, उसी का परिणाम है कि आज हम इस महामारी से लड़ने में काफी हद तक सफल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अच्छे से जानता हूं कि लॉकडाउन के चलते लोगों को समस्याएं हो रही हैं लेकिन यह तात्कालिक है। हमें उत्तम भविष्य और स्वास्थ्य के लिए इस तात्कालिक समस्या के अनुरूप दिनचर्या को बनाना ही होगा। जिन राज्यों ने इसका पालन किया है, वहां अच्छे परिणाम आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी धर्मगुरुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी पर्वों को स्थगित कर दिया गया। इसके चलते इस महामारी को रोकने में सफल हुए हैं।

उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि अभी तक जिस प्रकार का सहयोग मिला है, मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी मिलेगा। योगी ने कहा कि बीमारी चेहरा देखकर नहीं आती है व किसी का मजहब या संप्रदाय देखकर नहीं आती है। जो लोग बीमारी के प्रति लापरवाही बरतते हैं वही लोग इसकी चपेट में आते हैं।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

अगला लेख