suvichar
✕

Covid 19 : चीन ने न्यूयॉर्क को दान दिए 1 हजार वेंटिलेटर

Written By भाषा
Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (18:57 IST)
न्यूयॉर्क। चीन ने न्यूयॉर्क के लिए 1 हजार वेंटिलेटर दान दिया है जो अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी का केंद्र है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 1 लाख से अधिक होने के कारण अधिकारी जीवनरक्षक उपकरणों की कम आपूर्ति होने से परेशान हैं।
 
गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने शनिवार को कहा कि न्यूयॉर्क ने संघीय सरकार से 17 हजार वेंटिलेटर की आपूर्ति के आदेश दिए थे, जहां देश के लिए 10 हजार वेंटिलेटर ही स्टॉक में हैं।
 
 उन्होंने कहा कि अमेरिका भर में जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों की मांग बढ़ गई है जहां कोविड-19 के तीन लाख 12 हजार एक सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। 
 
कुओमो ने कहा कि चीन इन सबकी आपूर्ति कर सकता है। वेंटिलेटर, पीपीई सब कुछ उसके पास है। हमें देखना होगा कि हमारे देश में निर्माण क्षमता क्यों नहीं है।
 
 उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर की मांग पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क चीन में खरीदारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार एक हजार वेंटिलेटर दान देने जा रही है, जो जॉन एफ. केनेडी हवाई अड्डे पर आएगा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख