Hanuman Chalisa

CM योगी की फटकार के बाद DM ने मांगी छुट्‍टी, गिरी गाज

अवनीश कुमार
सोमवार, 30 मार्च 2020 (20:39 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर निरीक्षण व समीक्षा बैठक करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी की बैठक के बाद गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने पत्र लिखकर 3 महीने का अवकाश मांगा है। हालांकि उन्हें अवकाश मांगना भारी पड़ गया। 
 
डीएम ने पत्र में कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से गौतमबुद्ध नगर के डीएम के पद पर नहीं रहना चाहते। इसलिए उन्हें डीएम के दायित्वों से मुक्त करते हुए 3 महीने की छुट्टी स्वीकृत करने का कष्ट करें। उसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं, मीटिंग में नाराज मुख्यमंत्री की डांट के बाद डीएम के द्वारा ऐसा फैसला लिए जाने की भी चर्चा जोरों पर है। डीएम ने यह फैसला नाराजगी में लिया है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गौतमबुद्धनगर डीएम बीएन सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) मौजूद थे। कोरोना वायरस को लेकर गौतमबुद्धनगर में बरती गई लापरवाही को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम को जमकर फटकार लगाई और नाराज मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना से बचाव की अधूरी तैयारियों पर कहा कि आपको दो महीने पहले ही अलर्ट किया गया था।
 
योगी ने कहा कि सब अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। यही कारण है कि नोएडा का मौहाल खराब हो गया और यहां पर सबसे ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। मुख्यमंत्री अधिकारियों से अपनी नाराजगी व्यक्त कर ही रहे थे की डीएम ने जवाब देते हुए कहा कि कि मैं 18-18 घंटे रोजाना काम कर रहा हूं।
 
इतना सुनते ही मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया और डीएम को फटकार लगाते हुए कहा कि बकवास बंद करो। नाराज मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मान के चलिए लापरवाही बहुत भारी पड़ेगी। बैठक के कुछ ही घंटे बाद डीएम ने पत्र के माध्यम से पद छोड़ने की बात कही है।
 
सुहास होंगे नए डीएम : इस बीच, मुख्‍य सचिव आरके तिवारी ने डीएम बृजेशसिंह का तबादला लखनऊ कर दिया है और उनके स्थान पर सुहास एलवाई को वहां का जिलाधीश नियुक्त किया है। इसके साथ ही बीएन सिंह के खिलाफ कमेटी बनाकर जांच बैठाई गई है। 
 
नोएडा में सर्वाधिक : दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 8 प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हो रही है और अभी तक संक्रमण के 88 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 36 मामले गौतमबुद्धनगर में आए हैं। वहां एक फैक्ट्री के लोग संक्रमित हुए हैं और कुल 36 में से 31 मामले उसी फैक्टरी से संबंधित हैं।
 
 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख