dharma sangrah
✕

Corona से जंग : दुनिया की सबसे छोटी महिला ने की लॉकडाउन का पालन करने की अपील

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (07:31 IST)
नागपुर। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कहर मचा रखा है। भारत समेत कई देशों ने इस खतरनाक वायरस के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए लॉकडॉउन घोषित कर रखा है। लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरीके आजमाए जा रहे हैं। कद में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने लोगों से लॉकडाउन (बंद) के दौरान घरों में रहने और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद करने की अपील की।

कोविड-19 को लेकर जागरूकता फैलाने और लोगों से घरों में ही रहने की अपील करने के लिए में 26 वर्षीय आम्गे सोमवार को अपने गृह नगर नागपुर की सड़कों पर उतरीं। उनका कद मात्र 62.8 सेंटिमीटर है।

नागपुर पुलिस के साथ आम्गे ने लोगों से इस संक्रामक बीमारी से निपटने में स्थानीय प्रशासन की मदद करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।

आम्गे ने कहा कि नागपुर पुलिस ने उनसे आग्रह किया था कि वह जानलेवा संक्रमण को लेकर जागरुकता फैलाएं और लोगों से घरों में ही रहने की गुजारिश करें ताकि संक्रमण की चैन तोड़ने में मदद मिल सके। (भाषा)


Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख