sundarkand

COVID-19 : दुनियाभर में 13.51 करोड़ से अधिक लोग Corona से संक्रमित, 29.26 लाख से ज्‍यादा की मौत

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (12:51 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व में इस बीमारी से 13.51 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 29.26 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,51,81,236 तक पहुंच गई है, जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 29.26 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 11 लाख से अधिक हो गई है जबकि पांच लाख 61 हजार 780 मरीजों की मौत हो चुकी है।दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां 1,34,45,006 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां इस महामारी के संक्रमण से तीन लाख 51 हजार 334 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में नए संक्रमित की संख्या के मामले में यह पहले स्थान पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 1,52,879 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805 हो गई है। वहीं इस दौरान 90,584 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,20,81,443 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 61,456 बढ़कर 11,08,087 हो गए हैं। इसी अवधि में 839 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,69,275 हो गई है।

संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है, यहां कोरोनावायरस से अब तक 50 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 98,213 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद रूस में कोरोनावायरस से करीब 45.80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 100,949 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोनावायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.82 लाख से अधिक पहुंच गई है और 1,27,324 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोनावायरस से अब तक करीब 37.98 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 33,702 लोगों ने जान गंवाई है।

इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 37.54 लाख से अधिक हो गई है और 113,923 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 33.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 76,328 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 29.96 लाख हो गई है और 78,402 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में कोरोनावायरस से करीब 25.52 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 58,176 लोग जान गंवा चुके हैं। कोलंबिया में कोरोनावायरस से अब तक 25.18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 65,608 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 25.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 57,647 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको में कोरोनावायरस से करीब 22.78 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,09,212 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान में कोरोनावायरस से 20.49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 64,232 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 18.93 लाख के करीब पहुंच गई है और 38,479 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से 15.57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 53,256 लोगों की मौत हो चुकी है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 7,15,968 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 15,443 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,78,933 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि इस महामारी के संक्रमण से 9,661 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।(वार्ता)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख