ramcharitmanas
✕

Corona में बड़ा खुलासा, दुनियाभर में ज्ञात मामलों से 6 गुना अधिक हो सकते हैं संक्रमित

Published: गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (23:13 IST)
मेलबोर्न। एक अध्ययन के अनुसार कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण वैश्विक संक्रमणों की वास्तविक संख्या अब तक ज्ञात मामलों की तुलना में 6 गुना तक अधिक हो सकती है। ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) और यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबोर्न के शोधकर्ताओं के अनुसार, मार्च और अगस्त के दौरान 15 देशों में संक्रमण की दर दर्ज मामलों की तुलना में औसतन 6.2 गुना अधिक थी।

रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और इटली में कोरोनावायरस संक्रमण दर ज्ञात मामलों की तुलना में बहुत अधिक है तथा इटली के मामले में तो यह 17 गुना अधिक है।

अध्ययन में कहा गया है कि अप्रैल के अंत में 15 देशों के बीच ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण का पता लगाने का सबसे अच्छा स्तर था, लेकिन संक्रमण की दर अब भी अगस्त के अंत में आधिकारिक तौर पर बताई गई संख्या की तुलना में पांच गुना अधिक हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन में 11 यूरोपीय देशों के 80 करोड़ से अधिक लोगों की संयुक्त आबादी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में संक्रमण की सही संख्या का अनुमान लगाया गया है।

अध्ययन के सह-लेखक और एएनयू के प्रोफेसर क्वेंटिन ग्राफटन ने कहा कि हमने पाया कि कई देशों में संक्रमण की पुष्टि किए गए मामलों की तुलना में संक्रमण बहुत अधिक है। यह संक्रमण पर नियंत्रण और अनुमान दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने उदाहरण के लिए ब्रिटेन का जिक्र किया और कहा कि हमारे विश्लेषण में ब्रिटेन में 54 लाख से अधिक लोग यानी आठ प्रतिशत आबादी कोरोनावायरस से संक्रमित है या पहले संक्रमित हो चुकी है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख