dharma sangrah
✕

अमेरिका के 35 राज्यों में शुरू होगा कामकाज, जारी की औपचारिक योजना

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (14:51 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार को आने वाले दिन बेहतर होने का आश्वासन देने के बाद अमेरिका के 50 में से कम से कम 35 राज्यों ने कामकाज दोबारा शुरू करने की औपचारिक योजना जारी कर दी है। देश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के कारण कई तरह के प्रतिबंध लगे हैं। अमेरिका में वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले दो महीने में 61,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंसे ने कहा, मुझे बताया गया कि 35 राज्यों ने दोबारा कामकाज शुरू करने के लिए औपचारिक योजनाएं जारी कर दी हैं। इनमें से कई प्रशासन में यहां हमारी टीमों से भी परामर्श कर रहे हैं। हम उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।

'ओपनिंग अप अमेरिका अगेन' पर उद्योग के अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस गोलमेज सम्मेलन में ट्रंप ने कहा था, हम शोक व्यक्त करते हैं... मुझे यह कहना है कि हम अदृश्य दुश्मन के हाथ जान गंवाने वाले हर इंसान के लिए शोक व्यक्त करते हैं। अब हम खुश हैं कि यह दर्द और पीड़ा खत्म होने वाला है।

अमेरिका में कोविड-19 के 10 लाख से अधिक मामले हैं। ट्रंप ने देश में कोविड-19 से 60 हजार लोगों के मारे जाने की बात कही थी, लेकिन देश में मृतक संख्या 61,000 के पार हो गई है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

अगला लेख