biodatamaker
✕

कासरगोड के कलेक्टर को क्वारंटाइन पर जाने को कहा गया

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (15:11 IST)
कासरगोड। केरल के कासरगोड में एक टेलीविजन पत्रकार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने जिला कलेक्टर, उनके चालक और गनमैन को क्वारंटाइन में जाने की सलाह दी है। जिला कलेक्टर ने कुछ ही दिन पहले टेलीविजन पत्रकार को इंटरव्यू दिया था।
ALSO READ: होम क्वारंटाइन हुए केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जिला कलेक्टर डी. सजीथ बाबू ने बताया कि मैंने पत्रकार को 19 अप्रैल को इंटरव्यू दिया था। वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मेरे साथ, मेरे ड्राइवर और गनमैन को भी खुद से क्वारंटाइन में जाने की सलाह दी गई है। मीडिया संगठन के 1 कैमरामैन, 1 ड्राइवर और 2 अन्य कर्मचारियों को भी पृथक रहने को कहा गया है।
 
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा था कि 3 स्वास्थ्यकर्मियों और 1 पत्रकार समेत 10 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाया गया पत्रकार कासरगोड का रहने वाला है और एक प्रमुख टेलीविजन चैनल के लिए काम करता है। वह कोरोना वायरस से राज्य में संक्रमित पाया गया पहला मीडियाकर्मी है।
 
विजयन ने यहां कहा था कि मीडियाकर्मियों को समाचार एकत्र करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। इन 10 मामलों में से 6 मामले कोल्लम और 2-2 मामले तिरुवनंतपुरम और कासरगोड में सामने आए हैं। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख