Narak Chaturdashi
✕

विमान में Corona से संक्रमित मिली महिला, खुद ही 3 घंटे शौचालय में रही बंद

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (18:05 IST)
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। अमेरिका की एक महिला शिकागो से आइसलैंड की उड़ान में आधे रास्ते में पहुंचने पर कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद 3 घंटे तक विमान के शौचालय में अलग-थलग रही। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

डब्ल्यूएबीसी-टीवी की एक खबर के अनुसार, मिशिगन की एक शिक्षिका मारिसा फोतियो ने बताया कि 19 दिसंबर को उड़ान के दौरान आधे रास्ते में उनके गले में दर्द होने लगा तो वह रैपिड कोविड जांच करने के लिए शौचालय गईं। जांच में वह संक्रमित पाई गईं।

फोतियो ने बताया कि विमान में सवार होने से पहले उन्होंने दो पीसीआर जांच और करीब पांच रैपिड जांच कराई थीं और किसी में भी वह संक्रमित नहीं पाई गईं। लेकिन एक घंटे बाद और विमान में आधे रास्ते में उन्हें गले में तकलीफ महसूस होने लगी।

फोतियो ने कोविड-19 रोधी टीके की पूरी खुराक और बूस्टर खुराक भी ले रखी है। वह लगातार जांच करती रहती हैं क्योंकि वह टीके की खुराक न लेने वाले लोगों के साथ काम करती हैं। जब अटलांटिक महासागर पर उड़ान भर रहे विमान के शौचालय में उन्होंने रैपिड कोविड जांच के नतीजे देखे तो वह घबरा गईं।

खबर के अनुसार, विमान में एक सहायिका ने उन्हें समझाया और उनकी घबराहट दूर करने की कोशिश की। उसने फोतियो को बताया कि वह उनके लिए किसी जगह पर अकेली सीट का इंतजाम करने की कोशिश कर सकती है लेकिन विमान सवारियों से भरा हुआ था।

फोतियो ने कहा, जब वह वापस आई और मुझे कहा कि उन्हें बैठाने की उचित जगह नहीं मिल पाई है तो मैंने शौचालय में अलग-थलग रहना ही मुनासिब समझा क्योंकि मैं विमान में सवार अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आना चाहती थी।

हवाईअड्डे पर पहुंचने पर फोतियो की रैपिड और पीसीआर जांच की गई जिसमें वह संक्रमित पाई गईं। इसके बाद उन्हें एक होटल ले जाया गया, जहां वह 10 दिनों तक पृथकवास में रहेंगी।(भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख