dharma sangrah
✕

जयपुर के रामगंज में Corona से बुजुर्ग महिला की मौत

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (09:27 IST)
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में भर्ती महिला की गुरुवार शाम मौत हो गई।
 
यह महिला उसी रामगंज इलाके की रहने वाली थी जहां जयपुर शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले आए हैं। इलाके में बीते कई दिनों से बेमियादी कर्फ्यू लगा है।
 
एक अधिकारी ने बताया, ‘जयपुर के रामगंज से 65 साल की एक महिला को बुधवार को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें निमोनिया के साथ साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। वह कोरोना संक्रमित थीं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनकी गुरुवार को मौत हो गई।‘
 
जयपुर के रामगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण से यह पहली और शहर में दूसरी मौत है। इससे पहले 5 अप्रैल को गलता घाट के एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 8 हो गई।
 
राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 463 मामले सामने आए जिनमें से 168 मामले जयपुर में थे। इनमें भी ज्यादातर मामले रामगंज इलाके से हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख