Hanuman Chalisa
✕

जरूरत पड़ी तो दिल्ली को भी कर सकते हैं Lock Down, CM केजरीवाल का बयान

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (20:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि फिलहाल बंद जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस (Corona virus) के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर इसे करना होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी तरह के पहले डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोविड-19 के कारण पाबंदियों से गरीबों को भयानक वित्तीय परेशानी हो रही है।

उन्होंने घोषणा की कि इन लोगों को अगले महीने से उचित मूल्य की दुकानों से 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशन मिलेगा और इस महीने के लिए बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों की पेंशन दोगुनी की गई है।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सभाओं में लोगों की संख्या घटा दी है और अब 5 से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल बंद जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर इसे करना होगा। उन्होंने कहा कि रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान दिल्ली की सड़कों पर 50 प्रतिशत बसें नहीं चलेंगी।

उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल तक 8.5 लाभार्थियों को 4000-5000 पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 72 लाख लोगों को उचित मूल्य की दुकानों से राशन मिलेगा। राशन को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। इसे मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम कोरोना वायरस के मद्देनजर दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों के बारे में बहुत चिंतित हैं। हम नहीं चाहते कि कोई खाली पेट सोए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के रैनबसेरों में बेघरों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख