biodatamaker

सावधान, सर्दियों में बढ़ेगा कोरोना का कहर, डेथ रेट में भी होगा इजाफा

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (12:59 IST)
लंदन। विश्‍व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि आने वाली सर्दियों में यूरोप (Europe) समेत दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना (Covid-19) का कहर बढ़ जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और मृत्यु दर में भी इजाफा होगा।
 
यूरोप में डब्ल्यूएचओ के रीजनल डाइरेक्टर हेनरी क्लग ने कहा कि सर्दियों में युवा लोग बुजुर्ग आबादी के ज्यादा करीब होंगे। हम गैरजरूरी भविष्यवाणी नहीं करना चाहते, लेकिन इसकी निश्चित रूप से आशंका है। इस दौरान ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती होंगे और मृत्युदर बढ़ जाएगी।
 
क्लग ने आने वाले महीनों में तीन मुख्य कारणों पर फोकस करने के लिए कहा है। इनमें स्कूलों का फिर से खुलना, सर्दी-जुकाम का मौसम और सर्दियों के दौरान बुजुर्गों की ज्यादा मौत शामिल हैं। इन वजहों से संक्रमण के घातक होने का खतरा है।
 
हालांकि क्लग ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग फरवरी की तुलना में अब ज्यादा तैयार और मजबूत स्थिति में है। ये वो समय था जब कोरोना के मामलों में तेज उछाल और मौतों के आंकड़े काफी बढ़ रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में स्कूल खूलने के बाद अब कई यूरोपीय देश भी स्कूल खोलने की तैयारी में है। भारत में भी NEET, JEE समेत कई परिक्षाओं की तैयारी चल रही है। 
 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

अगला लेख