Daily Horoscope

क्‍या स्‍पेनिश फ्लू की तरह दो साल में खत्‍म होगा कोरोना, तीसरी लहर में किसे है सबसे ज्‍यादा खतरा?

Updated: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (16:58 IST)
कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने दुनियाभर में तबाही मचाई है और अब इसकी तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। एक आशंका बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने को लेकर भी है, जबकि हार्ट, बीपी, कैंसर वगैरह के मरीजों के लिए भी डॉक्टर्स लगातार सावधान रहने की सलाह जारी कर रहे हैं।

कुछ विशेषज्ञों द्वारा क‍हा जा रहा है कि यह स्‍पेनिश फ्लू की तरह दो साल में खत्‍म हो जाएगा, लेकिन उन लोगों को खासतौर से बचने की जरूरत है जि‍न्‍हें कई तरह की बीमारियां हैं।

किसे है खतरा?
विशेषज्ञों का कहना है कि देश में 50% लोग फुल इम्यूनाइज्ड हो चुके हैं यानी 50 फीसदी आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। लेकिन याद रखना है कि 50 परसेंट लोग इम्यून नहीं है। तो जिन लोगों को डायबिटीज है, हाइपरटेंशन है, किडनी की बीमारियां हैं, हार्ट की बीमारियां हैं, कैंसर है, ऐसे लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। सबसे जरूरी है, वैक्सीन लगवाना।

हर्ड इम्यूनिटी से होगा खत्म?
दुनिया भर में कई आलेख प्रकाशित हो रहे हैं कि नया वेरिएंट लोगों में काफी तेजी से भर रहा है, इससे लोगों में कोरोना के प्रति इम्यूनिटी जेनरेट होगी और दुनिया हर्ड इम्यूनिटी के करीब पहुंच जाएगी। ऐसे में कोरोना का खात्मा हो सकता है। डॉक्‍टरों का कहना है कि स्पेनिश फ्लू था, वह भी 2 साल में खत्म हुआ था। ऐसे ही वायरस खत्म होते हैं, वह वेरिएंट बनाते रहते हैं।

वेरिएंट जेनरल इम्यूनिटी के अगेंस्ट काम करते रहते हैं, तो वायरस अपनी ताकत खो देता है। जो लोग इम्यून हो जाते हैं, उनके प्रति वायरस का अटैकिंग नेचर कम हो जाता है। वह उतना घातक नहीं रहता। लेकिन जब तक यह खत्‍म नहीं होता, तब तक हमें और आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख