sundarkand

Corona टीकाकरण को लेकर WHO प्रमुख ने सभी देशों से की यह अपील...

Updated: गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (17:57 IST)
लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रसेयस ने सितंबर तक प्रत्‍येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीकाकरण करने की गुरुवार को अपील की। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक हम हर जगह महामारी को खत्म नहीं कर देते हैं, हम इसे कहीं भी खत्म नहीं कर पाएंगे।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने डिजिटल माध्यम से आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम में कहा, टीके तक पहुंच में अत्यधिक असमानता महामारी को दो तरफा तूल दे रही है। कुछ देश टीकाकरण में काफी आगे निकल गए हैं, जबकि कई अन्य देशों के पास अपने स्वास्थ्यकर्मियों, वृद्ध लोगों और अत्यधिक जोखिमग्रस्त समूहों के लिए भी टीके नहीं हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुछ देशों द्वारा टीकाकरण नहीं कर सकना, अन्य सभी देशों के लिए खतरा है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने प्रत्‍येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का सितंबर तक और अगले साल के मध्य तक 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने के लिए वैश्विक प्रयास किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा, न्यायसंगत तरीके से टीकाकरण करना न सिर्फ सही चीज है, बल्कि यह महामारी को काबू करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने का सर्वश्रेष्ठ तरीका भी है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, विश्व में कोरोनावायरस से 18.2 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 40 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल महामारी की शुरूआत होने के बाद से भारत में कोविड-19 के तीन करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और करीब चार लाख लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

रात 12 से सुबह 6 तक बंद होगा Insta- Facebook, फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?

नेपाल त्रासदी में मानवता का 'घिनौना चेहरा', मदद की बजाए मची लूटपाट, सिलेंडर लेकर भागे लोग

नेपाल-तिब्बत में फिर आएगी तबाही? 47 ग्लेशियर झीलों से खतरा, कौनसी झीलें हैं सबसे ज्यादा खतरनाक?

4.9 तीव्रता से आए भूकंप के कारण टूटा ग्लेशियर, क्या आइस-रॉक एवलॉन्च है तबाही की वजह?

LIVE: नेपाल बाढ़ तबाही में कितने देशों के लोग शामिल, कहां गए 750 लोग, क्या फिर आएगा तांडव?

अगला लेख