dharma sangrah
✕

कौनसी Vaccine ज्यादा कारगर, Covaccine या covishield

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (18:11 IST)
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोवैक्सीन (Covaccine) लगवाने के बाद इस बात की चर्चा जोरों है कि आखिर कौनसी वैक्सीन ज्यादा कारगर है- कोवैक्सीन (Covaccine) या फिर कोविशील्ड (covishield)। इसमें कोई संदेह नहीं कि दोनों ही वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ असरकारक हैं। फिलहाल यह कहना बिलकुल भी सही नहीं होगा कि फलां वैक्सीन ज्यादा अच्छी है या फिर दूसरी अच्छी नहीं है। 
 
आपको बता दें कि वैक्सीनेशन के शुरुआती दौर में चाहे वे डॉक्टर हों या फिर कोई अधिकारी, सभी ने कोविशील्ड को प्राथमिकता दी थी। उस समय तक कोवैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल नहीं हुआ था। 
 
इस बीच, भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने अपने कोरोना टीके कोवैक्सीन (Covaxin) के ट्रायल का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल नतीजों में कंपनी ने इसे 81 प्रतिशत प्रभावी बताया है। कंपनी के मुताबिक तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल में 25,800 वॉलेंटियर शामिल थे। 
 
किसी वैक्सीन पर भारत में हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा ट्रायल बताया गया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल में करीब 27 हजार वॉलेंटियर्स शामिल रहे। कंपनी के मुताबिक ट्रायल में पाया गया कि जिनको पहले संक्रमण नहीं हुआ है उनको कोवैक्सीन का टीका कोरोना संक्रमण रोकने में अंतरिम रूप से 81 प्रतिशत प्रभावी है।
 
कौनसा टीका कितना प्रभावी : विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक दोनों डोज लगवाने के बाद कोविशील्ड का औसत असर 70 फीसदी तक है। कोविशील्ड का 3 अलग-अलग देशों के 11 हजार 636 मरीजों पर ट्रायल किया गया। हालांकि यह भी कहा गया है कि 12 सप्ताह बाद इसका असर 82.4 फीसदी तक देखा गया है। 
 
दूसरी ओर, कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के बाद इसका असर 81 फीसदी तक होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि कोवैक्सीन का ट्रायल सिर्फ भारत में 28 हजार 500 लोगों पर किया गया। आंकड़ों की मानें तो कोवैक्सीन कोविशील्ड के मुकाबले ज्यादा असरकारी दिखाई देती है। 
 
शुरुआती अध्ययन में दावा किया गया है कि दोनों ही वैक्सीन यूके में मिले कोरोना वेरियेंट के खिलाफ असरकारी है। वहीं, इसके बारे में कोई डाटा उपलब्ध नहीं है कि ये वैक्सीन दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए कोरोना वेरियेंट के विरुद्ध भी उतनी ही प्रभावकारी है। 
 
दोनों ही टीकों के संभावित साइड इफेक्ट भी है। आइए जानते हैं दोनों टीकों के साइड इफेक्ट के बारे में.... 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख