Daily Horoscope

CoronaVirus Threat : आखिर कौन सा वैरिएंट मचा रहा है चीन में तबाही?

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (10:52 IST)
चीन में कोरोनावायरस के कहर से दुनिया भर में हड़कंप मच गया। चीन में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF-7 का कहर दिखाई दे रहा है। अस्पतालों के बाहर कोरोना मरीजों की कतार लगी हुई है। शवदाह गृहों में अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं है। संक्रामक रोग विशेषज्ञ इरिक फेजिल डिंग के अनुसार, चीन की 60 प्रतिशत आबाद अगले 90 दिनों में कोरोना की चपेट में आने वाली है।   
 
दावा किया जा रहा है कि चीन में ओमिक्रॉन BF.7 सब-वैरिएंट की वजह से हालत बद से बदतर हो चुके हैं। यहां आर फैक्टर 16 पर पहुंच गया है। 1 मरीज 16 लोगों को संक्रमित कर रहा है। कोरोना काल में पहली बार किसी देश में आर फैक्टर इस स्तर पर पहुंचा है। इस वैरिएंट का खतरा भारत में भी हो सकता है।
 
एक तरफ कोरोना कहर ढा रहा है तो दूसरी ओर जीरो कोविड नीति के भारी विरोध के बाद चीनी सरकार ने सख्ती भी कम कर दी है। सख्त कोविड प्रोटोकॉल में कुछ हद तक ढिल दी गई है।  
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, चीन में कोरोनावायरस से अब तक कुल 1 करोड़ 88 हजार 555 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महामारी की वजह से 31 हजार 378 लोग मारे गए।
 
चीन की इस स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट पर है। आज सुबह 11 बजे स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। राहुल से कहा गया है कि अगर कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर सकते तो यात्रा रद्द कर दें।
 
इस बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि चीन में कोविड-19 की खतरनाक स्थिति को देखते हुए सरकार को चीन से आने-जाने वाली सभी उड़ानें जल्द से जल्द निलंबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में स्पाइक को देखते हुए और एक नए घातक वैरिएंट के उभरने की आशंका को देखते हुए भारत को COVID-19 प्रोटोकॉल को फिर से शुरू करने पर विचार करना चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख