सम्बंधित जानकारी
- Corona in China : चीन में फिर काल बना कोरोना, 10 लाख लोगों की हो सकती है मौत
- India Corona Update : देश में कोरोना के 135 नए मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3559 हुई
- हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू हुए Corona पॉजिटिव, PM मोदी से नहीं कर सकेंगे मुलाकात
- भारत में Corona के 167 नए मामले आए सामने, 3608 मरीज उपचाराधीन, 1 की मौत
- आप भी छोटी-छोटी चीजें भूल रहे हैं तो ये कोविड का ‘ब्रेन फॉग’ है, लक्षण दिखे तो क्या करना चाहिए?
केंद्र ने राज्यों को दी अनुमति, Covid मृतकों के परिजनों को दें 50-50 हजार की राशि
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने राज्यों को इसकी अनुमति दी है कि वे कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) का उपयोग करें। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आपदा मोचन से संबंधित राष्ट्रीय नीति के अनुसार आपदा मोचन की बुनियादी जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
