dharma sangrah
✕

पश्चिम बंगाल में कोरोना से एक और उम्मीदवार की मौत, 2 दिन पहले हुई थीं कोरोना संक्रमित

Updated: रविवार, 25 अप्रैल 2021 (13:49 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में खड़दह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा का रविवार सुबह यहां एक अस्पताल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया। खड़दह में 22 अप्रैल को मतदान हुआ था।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 59 वर्षीय सिन्हा के दो दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें बेलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे स्तब्ध करने वाला बताया।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘बहुत दुखद। स्तब्ध। खड़दह से हमारी पार्टी के उम्मीदवार काजल सिन्हा का कोविड के कारण निधन हो गया। उन्होंने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। वह तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से प्रतिबद्ध सदस्य थे। हमें उनकी याद आएगी। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।‘

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख