Hanuman Chalisa

दिल्ली में जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू, उपराज्यपाल ने ठुकराया CM केजरीवाल का प्रस्ताव

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (14:24 IST)
नई दिल्ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के वीकेंड कर्फ्यू हटाने संबंधी प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि शहर के निजी दफ्तरों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोलने संबंधी प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। 
 
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 8 जनवरी से वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। अगर उपराज्यपाल इन फैसलों को मंजूरी दे देते तो ये नए नियम शनिवार से लागू हो सकते थे।
 
दिल्ली सरकार ने आज वीकेंड कर्फ्यू हटाने, दुकानों को खोलने के लिए सम-विषम व्यवस्था को समाप्त करने और शहर में निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया था। केजरीवाल प्रस्ताव को उपराज्यपाल अनिल बैजल की मंजूरी के लिए भेजा गया था।
 
प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की घटती संख्या को देखते हुए लिया गया था। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लगाया गया सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू है।
 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 12,306 नए मामले आए थे तथा 43 लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर घटकर 21.48 प्रतिशत हो गई।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख