ramcharitmanas
✕

दिल्ली में कोरोना का विकराल रूप, 26169 नए मामले, 384 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (08:22 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना लगातार विकराल रूप धारण कर रहा है और राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को इसकी चपेट में आने से 348 लोगों की मौत हो गई और 24 हजार 331 नए मामले दर्ज किए गए।
दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। कोरोना से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को राजधानी के किसी भी अस्पताल में जगह नहीं मिल पा रही है। लोगों के बीच खौफ और भय का माहौल है।

ALSO READ: कोरोना काल की कहानियां : हाँ, मैंने कोरोना से जीवन की जंग जीती है...
 
दिल्ली सरकार का 'कोरोना दिल्ली' ऐप दिखावे के लिए रह गया है। इस ऐप पर कई अस्पतालों में बेड की उपलब्धता दर्शाई जाती है लेकिन हर जगह से 'बेड नहीं है' का जवाब मिलता है। ऑक्सीजन सिलेंडरों और जीवनरक्षक दवाइयों की कालाबाजारी अपने चरम पर है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी के त्राहिमाम के बीच गुरुवार को कोरोना से 306 लोगों की मौत हो गई और 26 हजार 169 नए मामले दर्ज किए गए थे।

 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शु्क्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई वअर्चुल बैठक में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया। मोदी ने देश की जानीमानी ऑक्सीजन उत्पादक कंपनियों से इस मेडिकल आपातकाल के दौरान अधिक से अधिक ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करने को कहा। (वार्ता)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख