Daily Horoscope
✕

चीन ने covid 19 के तीसरे टीके के लिए क्लिनिकल परीक्षण की मंजूरी दी

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (13:57 IST)
बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस के अपने तीसरे टीके के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल को मंजूरी दे दी है। यहां कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 82,816 हो गई है। चीन ने कोरोना वायरस के 3 टीकों के क्लिनिकल परीक्षण को मंजूरी दी है जिनमें 1 को चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने विकसित किया है।
ALSO READ: क्या दुनिया चीन की गलती की सजा भुगत रही है?
सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायलॉजिकल प्रोडक्ट्स ने चाइना नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप (सिनोफार्म) के तहत विकसित अपने टीके का और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) ने अपने वैक्सीन का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है।
 
डब्ल्यूआईवी पिछले दिनों उस समय विवाद में रहा था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि वहां से कोरोना वायरस पनपा होगा। अमेरिका ने इस मामले में जांच की मांग की थी। डब्ल्यूआईवी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि यह पूरी तरह मनगढ़ंत हैं।
ALSO READ: कोरोना वायरसः अमेरिका के पड़ोस में चीन की 'मास्क डिप्लोमेसी'
चीन की फार्मास्युटिकल कंपनी सिनोफार्म ने कहा कि क्लिनिकल ट्रॉयल के पहले चरण में 23 अप्रैल तक 3 अलग-अलग आयु वर्गों के कुल 96 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक टीके के परिणाम सुरक्षित रहे हैं और जिन लोगों पर इसका परीक्षण किया गया है, उन्हें निगरानी में रखा गया है। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख