biodatamaker

Corona Ground Report : नोएडा की सड़कों पर पसरा सन्नाटा....

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (13:45 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर (नोएडा) में अभी तक कोरोना संक्रमण के 103 मरीज सामने आए हैं और 54 स्वस्थ हो चुके हैं और लॉक डाउन को एक माह पूरा हो चुका है। एक माह पूरा होने के बाद नोएडा प्रशासन के द्वारा किस प्रकार से लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है। इसको लेकर वेबदुनिया के संवाददाता ने जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। आइए आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश के नोएडा में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन कितना सख्त है, किस प्रकार से करोना की महामारी से लोगों को बचाने के लिए कार्य कर रहा है।
 
क्या है जमीनी हकीकत - उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर (नोएडा) में जिला प्रशासन के द्वारा लॉक डाउन का पालन बेहद सख्ती से कराया जा रहा है। सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा साफ तौर पर देखा जा सकता है।
 
यहां पर बेवजह घूमने पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश हैं जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। साथ ही साथ दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी बेहद सकती है और बिना पास के किसी भी गाड़ी को एंट्री नहीं दी जा रही है। दिल्ली जाने वाली गाड़ियों को तो फिर भी जाने दिया जा रहा है लेकिन नोएडा में दाखिल होने वाली गाड़ियों को बहुत ज्यादा जांच पड़ताल का सामना करना पड़ रहा है।
 
इस दौरान इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि नियम के अनुसार कार के अंदर सोशल डिस्टेंस इन का पालन हो रहा है कि नहीं। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो कार चालक के ऊपर विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
 
नोएडा के अंदर मेडिकल स्टोरों के बाहर यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि यहां पर आने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं कि नहीं। जिला प्रशासन की ओर से सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं और जिसका पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मेडिकल स्टोर संचालन की भी तय की गई है। ऐसा न करने वाले पर तत्काल प्रभाव से विधिक कार्रवाई करने के भी निर्देश हैं।
 
नोएडा में हॉटस्पॉट इलाकों में जिला प्रशासन बेहद सख्त है इन इलाकों को पूर्ण रूप से सील किया हुआ है। जिला प्रशासन की तरफ से इन इलाकों में बेहद कड़े कदम उठाए गए हैं और किसी भी प्रकार से किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं दी गई है ना ही इन इलाकों के अंदर कोई जा सकता है ना ही कोई बाहर निकल सकता है।
 
जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार से यहां के क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा गया है और सभी जरूरी सामान डोर टू डोर डिलीवर किया जा रहा है। हर हॉटस्पॉट पर एक उच्च अधिकारी को भी नियुक्त किया गया है।
 
पुलिस कमिश्नर नोएडा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग व चेकिंग की जा रही है। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। संक्रमण से रोकथाम के लिए कोरोना वायरस के दृष्टिगत लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं। 200 चेकिंग बिन्दुओं पर 24 घंटे बैरियर लगाकर चेकिंग जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर में रहें सुरक्षित रहें।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

VinFast ने खत्म किया इंतजार, लॉन्च किए सस्ते स्कूटर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर निकले केजरीवाल, पुलिस ने बीच रास्ते रोका; AAP का सड़क पर धरना

LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

अगला लेख