Hanuman Chalisa

UP में Corona के 53 नए मामले आए, एक और मरीज की मौत

गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (23:10 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मथुरा में एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में अब तक महामारी से कुल 22,743 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 53 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वहीं इसी अवधि में 56 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त 1,028 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में अब तक 17,08,057 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 16,84,286 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक छह करोड़ 33 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2,34,000 नमूनों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टीके की अब तक चार करोड़ 20 लाख खुराक लोगों को दी जा चुकी है जिसमें से तीन करोड़ 51 लाख लोगों को पहली खुराक दी गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कोविड-19 प्रबंधन के मामले में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को उत्तर प्रदेश के नक्शेकदम पर चलना चाहिए।
ALSO READ: टीका लगा चुके लोग 'बाहुबली' और Coronavirus 'कटप्पा', पीछे से करता है वार
नाईक ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के मुकाबले 6.71% ज्यादा आबादी वाले उत्तर प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों का प्रतिशत मात्र 0.29 है। वहीं महाराष्ट्र में यह 24.55 है। साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 1,27,097 है, जबकि उत्तर प्रदेश में इनकी तादाद 22,728 है।(भाषा) 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10 साल बाद दिया प्रमोशन, गदगद हुए कर्मचारी, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

ललिता गौतम हत्याकांड : मेरठ में न्याय की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस का हल्का बल प्रयोग, 5 लोग हिरासत में

अगला लेख