sawan somwar

UP में Corona का कहर, 24 घंटे में मिले 34379 नए संक्रमित, 195 लोगों की हुई मौत

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (19:44 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण इस समय प्रदेश में तेजी के साथ कहर बरपा रहा है।जिसके चलते पूरे प्रदेश में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है और दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी होती चली जा रही है। अगर पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में 34,379 नए संक्रमित मिले हैं और 195 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
ALSO READ: खुशखबर, हर तरह के Coronavirus पर असरदार साबित हो सकता है नया टीका! सिर्फ 75 रुपए रहेगी एक डोज की कीमत
इसके साथ ही 16,514 लोग विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने-अपने घर गए हैं। इससे प्रदेश में एक्टिव केस 2,59,810 हैं।प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से 10,541 लोगों की मौत हुई है।प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 34,379 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और संक्रमण के चलते 195 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
ALSO READ: आखिर चीन कैसे बचा Coronavirus की दूसरी लहर से?
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,96,889 सैंपल की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 3 करोड़ 90 लाख 89 हजार 449 सैंपल की जांच हो चुकी है। इस समय होम आइसोलेशन में दो लाख 5 हजार लोग हैं बाकी सरकारी, निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
ALSO READ: Coronavirus की चपेट में आए राजनीति के ये 10 दिग्गज
अमित मोहन प्रसाद ने संक्रमित लोगों से अपील की है कि कृपया अपनी होम आइसोलेशन की अवधि का गंभीरता और कड़ाई के साथ पालन करें। आपके पास अलग कमरा और शौचालय होना चाहिए। कोशिश करें कि अन्य सदस्यों से दूर रहें, जो संक्रमित नहीं हैं। 

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

Sukhbir Singh Badal : सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश देगी ‘वंदे मातरम वाटिका’

पीएम रात में नहीं सोते, अमित शाह संसद से भाग गए...राहुल गांधी ने दिखाए तेवर, कहा- हम इनको पागल कर देंगे!

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख