suvichar

UP में 24 घंटे में 1 लाख 61 हजार 888 Corona नमूनों की हुई जांच, मिले 2858 नए मरीज...

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (20:09 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) की टेस्टिंग की रफ्तार तेज कर दी गई है।पिछले 24 घंटे में 1 लाख 61 हजार 888 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 2858 नए मरीजों की पहचान की गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक एक करोड़ 76 लाख 36 हजार 904 संदिग्धों के नमूने जांचे जा चुके हैं, जिनमें पांच लाख 21 हजार 988 लोगों में कोरोनावायरस पाए जाने की पुष्टि की जा चुकी है।

कुल संक्रमितों में हालांकि चार लाख 91 हजार 131 उपचार के बाद स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं, वहीं 7500 मरीजों की मौत हो चुकी है।पिछले 24 घंटे में 2220 मरीज उपचार के बाद कोरोना निगेटिव पाए गए, जिन्हें सामान्य कामकाज करने की अनुमति दी गई है, वहीं 20 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है।

राज्य में फिलहाल 23 हजार 357 मरीजों का इलाज जारी है।सबसे ज्यादा 3340 मरीज लखनऊ में इलाज करा रहे हैं, जबकि मेरठ में 2102,कानपुर में 1036,प्रयागराज में 1048, गाजियाबाद में 1195, नोएडा में 1401 और वाराणसी में 999 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमण का प्रभाव एक बार फिर गहराने लगा है।एक सप्ताह पहले लगभग 14 जिलों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 50 अथवा उससे कम दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब इन जिलों में 100 के करीब अपना उपचार करा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, त्योहारों पर बाजारों में बढ़ी भीड़ का दुष्प्रभाव कोरोना के तौर पर सामने आ रहा है, तो वहीं सरकार की लाख अपील के बावजूद लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख