ramcharitmanas

USADA ने शुरू किया खिलाड़ियों के डोप परीक्षण का नया कार्यक्रम

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (10:41 IST)
लास एंजिलिस। अमेरिकी डोपिंगरोधी एजेंसी (यूएसएडीए) ने कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी से पैदा हुए असाधारण हालात से निपटने के लिए डोप परीक्षण का नया कार्यक्रम शुरू किया है।

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर की तरह अमेरिका में भी अधिकारियों ने लॉकडाउन का सहारा लिया है और ऐसे में यूएसएडीए ने नई प्रक्रिया शुरू की है जिसमें खिलाड़ी घर पर ही स्वयं रक्त और मूत्र के नमूने एकत्रित करते हैं जबकि परीक्षण अधिकारी ‘जूम’ या ‘फेसटाइम’ ऐप के जरिए दूर से ही इस प्रक्रिया पर नजर रखते हैं।

खिलाड़ियों को डोप परीक्षण किट मुहैया कराई गईं हैं और डोपिंग नियंत्रण अधिकारी का फोन आने पर उन्हें अपने नमूने देने होते हैं। अधिकारी रक्त नमूने देने की प्रक्रिया पर नजर रखता है लेकिन मूत्र के नमूने अकेले में दिए जाते हैं।

डोपिंग नियंत्रण अधिकारी की नजर के सामने ही इन नमूनों को सील किया जाता है और परीक्षण के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में भेजा जाता है। यूएसएडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रेविस टाइगार्ट ने ‘न्यूयार्क टाइम्स’ से कहा कि ओलंपिक में जगह बनाने के अमेरिका के कई प्रबल दावेदार इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं।

दिग्गज फ्रीस्टाइल तैराक केटी लेडेकी के अलावा एथलीट नोह लाइल्स और एलिसन फेलिक्स ने इस परीक्षण कार्यक्रम से जुड़ने की इच्छा जताई है।(भाषा) 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?

अगला लेख