dharma sangrah
✕

COVID-19 : अमेरिका ने भारत को दी 50 करोड़ डॉलर से ज्‍यादा की सहायता

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (12:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने अभी तक भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 सहायता मुहैया कराई है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे देशों को 8 करोड़ टीकों का वितरण करने के बारे में वह जल्द ही फैसला लेगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने व्हाइट हाउस विदेश प्रेस समूह के सदस्यों से कहा, अभी तक अमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता पहुंचाई है, जिनमें अमेरिका की संघीय और राज्य सरकारों, अमेरिकी कंपनियों तथा संगठनों और नागरिकों द्वारा दिया गया योगदान शामिल है।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन अब उन अन्य दक्षिण एशियाई देशों को सहायता देने पर काम कर रहा है, जो कोविड-19 महामारी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, हमने हवाई मार्ग से सात खेप भेजी हैं, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सामान, ऑक्सीजन और एन95 मास्क, रैपिड जांच किट और दवाएं शामिल हैं।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
साकी ने एक सवाल के जवाब में कहा, कोविड-19 की आठ करोड़ खुराकों की बात करते हैं तो इसमें छह करोड़ एस्ट्राजेनेका और दो करोड़ मान्यता प्राप्त तीन अन्य टीके हैं। अभी अंतर-एजेंसी प्रक्रिया के जरिए काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, भारत के लोग जिस स्थिति से गुजरे, वह निश्चित तौर पर हमारे दिमाग में हैं लेकिन दुनिया में और भी कई देश तथा क्षेत्र हैं जो इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं तथा उन्हें भी मदद की जरूरत है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम इस पर और काम कर सकेंगे।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख