Hanuman Chalisa

Good news : शासन के दखल से इंदौर में फिर चल पड़ी अत्यावश्यक दवाई बनाने की फैक्टरी

Published: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (18:50 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश शासन की तत्परता और सजगता से एक अत्यंत महत्वपूर्ण दवा बनाने वाली कंपनी अपना उत्पादन पुन: प्रारंभ करने जा रही है। इंदौर में सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित Ipca लेबोरेटरी कंपनी विगत दिनों लॉकडाउन की परिस्थितियों के कारण बंद होने की कगार पर आ गई थी। यहां काम करने वाले कर्मचारी निरंतर आवागमन और अन्य बाधाओं के कारण फैक्टरी नहीं पहुंच पा रहे थे, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि हाइड्रोक्सीक्लोरो क्वीन (Hydroxychloro queen) नामक अत्यंत महत्वपूर्ण दवा के निर्माण के लिए उपयोग में आने वाले रॉ-मटेरियल के निर्माण के लिए यह एक महत्वपूर्ण फैक्टरी है। भारत सरकार द्वारा इस रॉ-मटेरियल के निर्माण के लिए इस कम्पनी को अधिकृत किया गया है। यह रॉ-मटेरियल उस दवा को बनाने के काम आता है, जिस दवा से अभी कोरोना का उपचार किया जा रहा है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के संज्ञान में यह तथ्य आने पर उन्होंने इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी को निर्देश दिए थे। त्रिपाठी ने फैक्टरी प्रबंधन से चर्चा की और सभी बाधाएं दूर करने का इंतजाम किए। उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण के रिक्त पड़े फ्लैट्‍स कंपनी के कर्मचारियों के आवास के लिए मुहैया कराने का प्रस्ताव रखा। 
मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र इंदौर के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि यहां कार्यरत लगभग 700 कर्मचारियों ने कर्फ्यू और अन्य वजह से काम पर आना छोड़ दिया था। यह तथ्य संज्ञान में आने पर इन कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था निकट के ida के फ्लैट्‍स में की गई है। स्कीम नंबर 155 में स्थित मल्टी में फ्लैट्‍स इस कंपनी को उपलब्ध कराए गए हैं। फैक्टरी के कर्मचारी हाईजीनिक वातावरण में यहां रहेंगे। 
 
जो कर्मचारी अपने दोपहिया वाहनों से शहर के विभिन्न स्थानों से आते थे, उनके लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने अटल सिटी ट्रांसपोर्ट से बसों का इंतजाम किया है। कर्मचारियों के खाने-पीने की व्यवस्था वहीं पर की जा रही है। अब यह फैक्टरी पुनः प्रारम्भ हो गई है और देश एक महत्वपूर्ण दवा निर्माण के उपयोगी घटक से वंचित नहीं होगा। फैक्टरी मैनेजर चंद्रसेन हिलाल का कहना है कि यदि इन्दौर का प्रशासन उनकी मदद नहीं करता तो कोरोना के उपचार में उपयोग आने वाली एक महत्वपूर्ण दवा के निर्माण में गंभीर बाधा उत्पन्न हो जाती।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

अगला लेख