ganesh chaturthi
✕

Corona से जंग : Indian Railways 20000 बोगियों को बनाएगा आइसोलेशन वार्ड, 3 लाख लोगों को बिस्तर की सुविधा

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (18:47 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ाई में भारतीय रेलवे ने भी तमाम तैयारियां कर ली हैं। रेलवे ने कोरोना वायरस रोगियों के लिए आइसोलेशन वार्डो में तब्दील किए गए 20,000 डिब्बे मुहैया कराने की अपनी योजना को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को कहा कि इन डिब्बों में 3.2 लाख संभावित बिस्तर समायोजित हो सकते हैं।
 
रेलवे ने साथ ही 16 जोन के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। तेलंगाना के सिकंदराबाद में मुख्यालय वाला दक्षिण मध्य रेलवे 486 कोच की जिम्मेदारी संभालेगा जिन्हें आइसोलेश वार्ड में बदला जाएगा। इसके बाद मुंबई मुख्यालय वाले मध्य रेलवे को 482 कोच आवंटित किए गए हैं।
रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 20 हजार आइसोलेशन वार्ड जरूरतों के लिए 3.2 लाख संभावित बिस्तरों को समायोजित कर सकते हैं। 5,000 डिब्बों के रूपांतरण पर काम शुरू हो चुका है जिन्हें प्रारंभिक रूप से पृथक डिब्बे के तौर पर परिवर्तित किया जाना है।
रेलवे ने बयान में कहा कि इन 5,000 डिब्बों में 80,000 बिस्तरों की क्षमता होगी। एक डिब्बे में क्वारंटाइन करने के लिए 16 बेड होने की उम्मीद है।
 
केवल गैर-वातानुकूलित आईसीएफ स्लीपर डिब्बे को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित करने के लिए उपयोग किए जाने की योजना बनाई जा रही है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख