biodatamaker

UP : होम क्‍वारंटाइन का पालन नहीं करने पर मक्का से लौटे 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (18:32 IST)
पीलीभीत (उप्र)। मक्का से लौटे 2 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस ने मक्का से यहां लौटे 35 लोगों के खिलाफ घर में पृथक रहने के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि थाना अमरिया क्षेत्र के रहने वाले 35 लोग 25 फरवरी को उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए थे। सभी लोगों की 20 मार्च को वतन वापसी हुई थी।
 
उमरा करने वाले सभी यात्री विमान से सऊदी अरब से मुंबई पहुंचे थे। जहां पर जांच के बाद सभी लोगों को कोरोना वायरस संदिग्ध की मोहर लगाई गई थी। इन लोगों को घरों में पृथक रहने के निर्देश दिए गए थे।
 
उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सभी लोगों ने मोहर को खास स्प्रे से छुड़ा दिया और लगातार पुलिस को गुमराह करते हुए पीलीभीत पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यहां पर इनकी दोबारा जांच होनी थी, लेकिन इन्होंने निशान मिटाकर लोगों को चकमा दे दिया।
 
उन्होंने बताया कि बाद में इनमें से एक मां और बेटे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सारे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
 
अमरिया के थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें कोरोना संक्रमित मां-बेटे का नाम भी शामिल है। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

रील्स देखकर 1.5 करोड़ के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, गुप्तांग काट तीन दिन तक पॉलीथिन में लेकर खरीदार ढूंढते रहे कातिल

मोदी के मंत्री ने की अभिजीत दीपके की तारीफ, कहा- अपना ही लड़का है, लेकिन...

नितिन नवीन की नई टीम के चार चेहरे जो भाजपा की बदलते सियासी राजनीति की नई तस्वीर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SIT जांच रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

अगला लेख