suvichar
✕

UP कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम योगी से की कर्मचारियों की आर्थिक सहायता की अपील...

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (15:06 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखते हुए उत्तर प्रदेश में समस्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय/ गैर निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाने वाले वित्तविहीन शिक्षकों, सहायकों, सफाई कर्मचारियों, चपरासियों और अन्य कर्मचारियों की कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के चलते खराब हो रही आर्थिक स्थिति को लेकर मदद की अपील की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए अपील की है कि कोरोना महामारी न केवल लोगों की जान ले रही है बल्कि उसने उनका व्यवसाय और रोजी-रोटी के साधन भी छीन लिए हैं।

हाल ही में संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा जारी एक रिपोर्ट बताती है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत के करीब 40 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में डूबने की कगार पर हैं।इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले वक्त में भारत में करीब 20 करोड़ लोग कोरोना की वजह से अपनी आजीविका खो देंगे।

इन आंकड़ों की रोशनी में मैं आपका ध्यान उत्तर प्रदेश में समस्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय/ गैर निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाने वाले वित्तविहीन शिक्षकों, सहायकों, सफाई कर्मचारियों, चपरासियों और अन्य कर्मचारियों की दिन-ब-दिन खराब होती आर्थिक हालत की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं।

समाज का ये तबका ऐसा है जो बेहद कम संसाधनों में जी रहा है।इस महामारी के बाद इनकी स्थिति और खराब होने का अंदेशा है।अतःमेरा आपसे निवेदन है कि इन सभी वर्ग के लोगों को जीविका पालन हेतु हर महीने न्यूनतम 5 हजार रुपए की अर्थिक सहायता तब तक उपलब्ध कराई जाए, जब तक कि हालात सामान्य नही हो जाते।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख