सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updation : ओडिशा ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया
- ओडिशा सरकार ने 500 एमबीबीएस छात्रों को covid 19 मरीजों के इलाज के लिए किया प्रशिक्षित
- Corona Virus से जंग में ओडिशा का बड़ा ऐलान, बनाएगा 1000 बेड वाले 2 बड़े अस्पताल
- ओडिशा एफसी ने कोच जोसेफ गोंबाउ से नाता तोड़ा
- Weather Prediction: मौसम का बदला मिजाज, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी
Corona virus | ओडिशा ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया, केंद्र से भी रेल व विमान सेवा रोकने का किया आग्रह
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन (बंद) को इस महीने के आखिर तक राज्य में बढ़ाने का गुरुवार को फैसला किया। मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।
उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमने 30 अप्रैल तक बंद को बढ़ाने का फैसला किया है और इस संबंध में केंद्र को सिफारिश भेजी जाएगी। पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से 30 अप्रैल तक रेल और उड़ान सेवा रोकने का आग्रह किया है।
ओडिशा में अब तक कोरोना वायरस के 44 मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संक्रमण की रोकथाम के लिए 24 मार्च को 21 दिन के बंद का ऐलान किया था, जो 14 अप्रैल तक चलना है। (भाषा)
