sundarkand

दिल्ली में Unlock-3, आज से खुली सभी दुकानें

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (09:26 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस के मामले कम हो रहे हैं। इसके बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी को धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दी है। आज सोमवार से दिल्ली में दुकानें खुल गईं। आज से दिल्ली के बाजारों के लिए ऑड-इवन के सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। केजरीवाल ने रविवार को ऐलान करते हुए कहा था कि आज सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की शुरू करने की अनुमति दी गई है।

ALSO READ: दिल्ली और तमिलनाडु में ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत मिली और ढील, जानिए अन्य राज्यों में क्या है लॉकडाउन का हाल?
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सोमवार से सारी दुकानें पूरी तरह से खुल सकती हैं। इसका समय सुबह 10 से रात के 8 बजे तक रहेगा। धार्मिक स्थल खुलेंगे, पर उसमें लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। प्राइवेट दफ्तर सुबह 10 से 5 बजे तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे। रेस्टॉरेंट भी 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि घर या कोर्ट में शादी करने की अनुमति दी गई है। हालांकि इसमें 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। अंतिम यात्रा में भी 20 लोगों की ही अनुमति है। हर झोन में एक साप्ताहिक बाजार को खोलने की अनुमति दी गई है। फिलहाल दिल्ली में सारे स्कूल और शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी। किसी भी तरह की भीड़ को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। स्विमिंग पूल समेत स्पा, पार्क और गार्डन बंद रहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि 1 हफ्ते तक इन नियमों के साथ चलकर देखा जाएगा। अगर कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो फिर से पाबंदियां बढ़ा दी जाएंगी। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

अगला लेख