Hanuman Chalisa
✕

दो सामान्य दवाएं भी कोविड के खिलाफ ज्यादा प्रभावी, सुरक्षित और सस्ती भी

Updated: शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (15:27 IST)
वॉशिंगटन। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि कोविड के कारक सार्स-सीओवी-2 वायरस के गुणन को रोकने में 2 बेहद सामान्य दवाएं कारगर हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इन दवाओं के कॉम्बिनेशन में एलर्जी के इलाज में प्रयुक्त होने वाली एंटीहिसटामिइन दवा डाइफेनहाइड्रैमीन भी शामिल है।

ALSO READ: ICMR और NIV ने मिलकर ईजाद की नई कोरोना किट, आधे घंटे में ही बता देगी रिजल्ट
 
उन्होंने बताया कि बंदरों की कोशिकाओं और मनुष्य के फेफड़े की कोशिकाओं पर जांच के दौरान यह पता चला कि उक्त दवा को अगर गाय और मां के दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन 'लैक्टोफेरिन' के साथ मिलाया जाए तो वह सार्स-सीओवी-2 के प्रसार को रोकती है।

ALSO READ: Omicron: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते लखनऊ में धारा 144 लागू
 
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार लैक्टोफेरिन का उपयोग सामान्य तौर पर पेट और आंतों के अल्सर सहित कई बीमारियों के इलाज में होता है। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर डेविड ए. ऑस्ट्रोव ने कहा कि हमने पता लगाया है कि कोविड-19 के कारक वायरस पर कुछ दवाएं प्रभावी क्यों हैं। फिर हमने एक एंटीवायरल खोजा, जो प्रभावी हो सकता है, वह सस्ता है और उसके सुरक्षित होने का लंबा इतिहास भी है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि मनुष्यों और बंदरों की कोशिकाओं पर प्रयोगशाला में जांच के दौरान इन दवाओं का कॉम्बिनेशन बेहद प्रभावी रहा। अलग-अलग दी जाने पर ये दवाएं सार्स-सीओवी-2 वायरस के गुणन को करीब 30 प्रतिशत तक रोक पाती हैं, लेकिन साथ मिलकर यह वायरस के गुणन को करीब 99 प्रतिशत तक रोक पा रही हैं। इस अध्ययन का निष्कर्ष 'पैथेजेन' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस दवा की मदद से कोविड-19 के इलाज में तेजी आ सकती है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 को रोकने में इनकी प्रभावकारिता पर आगे का अनुसंधान जारी है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख