biodatamaker
✕

ट्रंप का दावा, मोदी ने Corona को लेकर किए गए काम के लिए मेरी सराहना की

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (16:03 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए किए गए उनके काम की सराहना की है। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन पर पूर्व प्रशासन के दौरान स्वाइन फ्लू से निपटने में पूरी तरह नाकाम रहने को लेकर निशाना साधते हुए दावा किया कि मोदी ने कोविड-19 की जांच को लेकर किए गए काम के लिए उनकी सराहना की है।
ALSO READ: अमेरिका में जारी कोरोना का कहर, संक्रमितों की संख्‍या 65 लाख के पार
ट्रंप ने नेवादा के रिनो में चुनावी रैली में कहा कि अभी तक हमने भारत समेत अन्य कई बड़े देशों से अधिक जांच (कोविड-19 की) की है। अमेरिका के बाद भारत ने सबसे अधिक जांच की है। हमने भारत से 4.4 करोड़ अधिक जांचें की हैं। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी ने मुझे फोन करके कहा कि आपने जांच के मामले में बेहतरीन काम किया है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका द्वारा की जा रही जांच पर मोदी की टिप्पणी को मीडिया को समझाने की जरूरत है, जो कि कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर उन पर निशाना साध रही है। ट्रंप ने कहा कि बिडेन का रिकॉर्ड दिखाता है कि अगर चीनी वायरस उनके प्रशासन के दौरान आता तो लाखों से अधिक अमेरिकी लोगों की मौत होती। उपराष्ट्रपति के रूप में मंदी के बाद उनके नेतृत्व में बेहद धीमी गति से आर्थिक सुधार हुए।
 
उन्होंनें दावा किया पिछले 4 साल में अमेरिकियों को नौकरियां वापस मिलीं, सीमाएं सुरक्षित हुईं और सेना का पुनर्गठन हुआ। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव प्रस्तावित है जिसमें ट्रंप का मुकाबला बिडेन से है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख