suvichar
✕

मध्यप्रदेश में फिर बढ़ रहे कोरोना के केस,इंदौर में दूसरे राज्यों से आने वालों से संक्रमण फैलने का खतरा,तत्काल हो सावधान:शिवराज

तीसरी लहर को लेकर CM शिवराज ने चेताया

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (18:23 IST)
भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर आएगी ही और प्रदेश में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे है इसलिए आप लोग लापरवाही नहीं करें। यह कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। भोपाल में एक अस्पताल के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसलिए लोग लापरवाही नहीं बरते। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ वैक्सीन जरुर लगवाएं क्योंकि अब वह प्रदेश में फिर लॉकडाउन की नौबत नहीं आने देना चाहते हैं।

शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के केस एक बार फिर लगातार बढ़ने लगे है। तीन दिन पहले प्रदेश में पहले 33 केस आए थे फिर 38, 40 और आज 43 केस आए है। इसलिए लोग निश्चिंत नहीं हो और मास्क लगाने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित में है और सरकार लगातार सैंपलिग करके बीमारी को फिर से फैलने को रोकने की कोशिश कर रही है। तीसरी लहर को रोकना जरुरी है इसलिए लोगों वैक्सीन की दोनों डोज जरुर लगवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दुनिया के कई देश कोरोना की तीसरी लहर और चौथी लहर की चपेट में है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में अब तक 10 कोरोना संक्रमित मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं देश शाम कोविड नियंत्रण से जुड़े मंत्री समूहों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारों के मुताबिक सितंबर-अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है इसलिए सितंबर तक पूरी तैयारी करनी होगी। बैठक में भोपाल और इंदौर पर विशेष चर्चा कर बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्ट करने और माइक्रो कंटेनमेंट पर फोकस करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने इंदौर में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों से संक्रमण फैलने की संभावना जताते हुए तत्काल सावधान होने की जरूरत बताते हुए इस विषय पर क्राइसिस मैनेजमेंट में चर्चा करनी की बात कही। मुख्यमंत्री ने लोगों को सावधान करने और मास्क लगाने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। इंदौर में वर्तमान में हर दिन 9 से 10 हजार टेस्ट किये जा रहे हैं।

वहीं महाराष्ट्र से सटे बैतूल में सावधानी ज्यादा रखने के निर्देश दिए गए है। जिले में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करने और लापरवाही न करने की बात कही गई। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख