dharma sangrah
✕

Corona वॉरियर्स पर हमला किया तो 7 साल सजा और 5 लाख रुपए तक जुर्माना

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (15:24 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी जंग में रात-दिन एक कर हम लोगों को सुरक्षित करने में जुटे स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी, सुरक्षाबल, अन्‍य सरकारी कर्मचारी और विभिन्‍न संगठनों के कर्मियों के साथ अभद्रता और हमलों के खिलाफ राज्‍य सरकार ने पर 6 माह से 7 साल तक की सजा एवं 50 हजार से 5 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया है।

प्रदेश में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लोगों को सुरक्षित करने में जुटे स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी, सुरक्षाबल, अन्‍य सरकारी कर्मचारी और विभिन्‍न संगठनों के कर्मी लगातार प्रयासरत हैं तो वहीं कुछ शरारती तत्व मेडिकल स्‍टाफ और सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।

जिसके चलते आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 कैबिनेट से पास हो गया है और अब कोरोना वॉरियर से अभद्रता/हमले पर 6 माह से 7 साल तक की सजा एवं 50 हजार से 5 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य महामारी नियंत्रण प्राधिकरण बनाया जाएगा।

इसमें CS सहित 7 अधिकारी शामिल होंगे और अब इस अध्‍यादेश के तहत चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पैरा-मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी सहित सफाईकर्मियों को निशाना बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों कई ऐसी घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और पुलिस की टीमों पर हमला किया गया था और इस हमले में कई पुलिसवाले व स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख