ramcharitmanas
✕

ओमिक्रॉन संकट : क्या फरवरी में भारत में आएगी कोरोना की तीसरी लहर? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (12:25 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच ओमिक्रॉन की वजह से भारत में फरवरी में कोरोनावायरस की तीसरी लहर आ सकती है। देश दुनिया के कई विशेषज्ञ इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हमें पहले ही अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 
 
नेशनल कोविड-19 सुपर मॉडल पैनल के प्रमुख एम विद्यासागर के मुताबिक, फरवरी में इसके केस पीक पर होंगे।
प्रोफेसर विद्यासागर ने बताया कि ब्रिटेन में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। हालांकि, भारत में ब्रिटेन जैसी स्थिति नहीं होगी। इसके पीछे उन्होंने दो वजहें बताईं। पहली- ब्रिटेन में सीरो-पॉजिटिविटी कम और वैक्सीन रेट हाई है। वहीं भारत में ये दोनों ज्यादा हैं। यही वजह है कि तीसरी लहर बहुत खतरनाक नहीं हो पाएगी।
 
हाल ही में ICMR प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव ने भी लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों और गैरजरूरी यात्रा से बचने की हिदायत दी थी। उन्होंने कहा था कि जिन जिलों में कोरोना के नए केस 5% से ज्यादा हैं, वहां के प्रशासन को अभी से पूरी सख्ती के साथ तैयारियां शुरू कर देना चाहिए।
 
 
 
हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी सचिव लव अग्रवाल भी मानते हैं कि हमें ओमिक्रॉन संकट से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। ठंडा मौसम भी वायरस का संक्रमण फैलाने में मददगार साबित होगा। हालांकि अभी हालात स्थिर हैं, लेकिन हमें सावधानी बरतनी चाहिए। लोगों को सतर्कता बरतते हुए गैरजरूरी यात्रा और भीड़भाड़ से परहेज करना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 145 मामले सामने आ चुके हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख