ramcharitmanas

योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में अब नहीं रहेगा रविवार को लॉकडाउन

Updated: शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (14:43 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार के लॉकडाउन को खत्म करने के बाद आज योगी सरकार ने रविवार के लॉकडाउन को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए यह फैसला लिया है।

योगी सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जिन मार्केट में जब-जब बंदी होती थी उसी प्रकार से बंदी की जाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश दे दिए हैं। जल्द ही शासन की ओर से इस बाबत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी हो जाएंगे। सरकार ने यूपी में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया है।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट देते हुए सरकार ने शनिवार की बंदी खत्म कर दी थी और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने तब रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहने की बात कही थी, लेकिन अब गृह विभाग ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की, जिसके अनुसार अब रविवार की बंदी भी समाप्त कर दी है।

हालांकि अनलॉक होने के बावजूद प्रदेश में सरकार संक्रमण से बचाव को लेकर सजगता बरतती रहेगी और सरकार की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन शक्ति से कराए जाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

अगला लेख