suvichar
✕

Corona virus : बड़ी खबर, भोपाल में 24 मार्च तक रहेगा लॉकडाउन

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (15:25 IST)
भोपाल। भोपाल विमान तल पर कोरोना वायरस (Corona virus) के संदिग्ध मिलने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी से चर्चा की और कहा कि तत्काल एहतियातन सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही जनता की सुरक्षा को देखते हुए भोपाल में 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि शुरुआत में ही सावधानी बरती जाए और इस बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा लिए जाएं तो इसे फैलने से रोका जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, इस संक्रामक बीमारी से लोगों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। इस बीमारी से रोकथाम के लिए जनता में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता के संदेश प्रसारित किए जाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से जनता ख़ुद को बचाए, खुद को ज्यादा समय घर में ही रखें, इस बीमारी से संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलते ही तुरंत सूचित करें।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से उठाए कदमों व निर्णयों से छोटे खुदरा व्यावसायियों व रोज कमाकर अपना जीवन-यापन करने वालों के नुकसान को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं। उनके नुक़सान की भरपाई हो, उनके लिए राहत पैकेज का इंतज़ाम अगली सरकार करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए एहतियातन कई क़दम उठाए जा रहे हैं व कई निर्णय लिए जा रहे हैं, जिसमें बाज़ार बंद, जनता कर्फ़्यू, व्यावसायिक क्षेत्र बंद, कार्यालय बंद, जनता द्वारा ख़ुद को लॉकडाउन, आयोजन बंद, समारोह बंद जैसे निर्णय सावधानी के बतौर लिए जा रहे हैं। इन निर्णयों से बड़े व्यवसायी तो एक बार ख़ुद को संकट से उबार लेंगे, लेकिन वो ग़रीब खुदरा, छोटे मध्यम व्यवसायी, दिहाड़ी मज़दूर और वे व्यवसायी जो प्रतिदिन कमाकर अपना जीवन-यापन करते हैं, घर चलाते हैं, उनको होने वाली आर्थिक क्षति को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि एक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अब मैं कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकता हूं, इसलिए मैं आगामी सरकार से ही उम्मीद कर सकता हूं कि इन छोटे-छोटे व्यावसायियों को होने वाली आर्थिक क्षति व नुकसान की भरपाई वो आते ही करें। इनके लिए एक राहत पैकेज की घोषणा करें, क्योंकि उनके लिए यह दोहरी मार है। एक तरफ़ तो व्यवसाय चौपट हो रहा है, दूसरी ओर जीवन-यापन के लिए आवश्यक ख़र्च का इंतज़ाम भी करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आशा व विश्वास है कि आने वाली सरकार छोटे-छोटे खुदरा व्ययवसायियों, पान वाले, चाय वाले, ठेले वाले, गुमटी वाले, फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों, बाज़ार में व्यवसाय करने वाले, छोटे होटल वाले, दिहाड़ी मज़दूर व प्रतिदिन कमाकर अपना जीवन-यापन करने वाले इन लोगों के हितों की चिंता करेगी व इनके नुक़सान की भरपाई करेगी और इनके लिए एक सम्मानजनक राहत पैकेज की घोषणा करेगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख