ramcharitmanas

कोविड के बीए.4 स्वरूप से संक्रमित किशोरी पूरी तरह से हुई ठीक, तमिलनाडु का पहला मामला

Updated: सोमवार, 23 मई 2022 (23:32 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में कोविड-19 ओमिक्रॉन बीए.4 सब लिनिएज स्वरूप का पहला मामला एक किशोरी का है, जो उस 4 सदस्यीय परिवार का हिस्सा है जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। किशोरी ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली थी।

ALSO READ: दुनियाभर में Corona से होने वाली मौतों में 21 फीसदी की कमी, WHO ने जारी की रिपोर्ट
 
तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा कि चेन्नई के पड़ोसी चेंगलपट्टू जिले की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ओमिक्रॉन बीए.4 सब लिनिएज स्वरूप से संक्रमित थी और वह अब पूरी तरह से ठीक हो गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का यह स्वरूप तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में नहीं फैला है।
 
उन्होंने कहा कि संक्रमित किशोरी 4 सदस्यों वाले परिवार का हिस्सा है और उसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। उन्होंने कहा कि महामारी विज्ञान से यह पता नहीं चला है कि वह कोविड-19 के इस स्वरूप से कैसे संक्रमित हुई? राधाकृष्णन ने कहा कि यह राज्य में इसका एकमात्र मामला है। वह पूरी तरह से ठीक हो गई है।
 
दिलचस्प बात यह है कि किशोरी की मां (45) में 4 मई को उनकी बेटी के साथ एक हल्का फ्लू जैसा लक्षण उभरा था। उन्होंने स्वेच्छा से एक निजी प्रयोगशाला में आरटी-पीसीआर जांच कराई जिसमें उनके बीए.2 सब लिनिएज से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि उनकी बेटी बीए.4 स्वरूप से संक्रमित मिली।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख