dharma sangrah
✕

एक शिक्षक छात्रों के संग मिलकर अनोखे अंदाज में दे रहा बड़ा संदेश

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (18:30 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के शिक्षक और उनके छात्र मिलकर एक अनोखे अंदाज में समाज को जागरूक करने के लिए काम कर रहे हैं।लोगों को जागरूक करने के लिए वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के एक शिक्षक ने ऑनलाइन छात्रों से पोस्टर वाले मास्क बनवाए हैं और ये पोस्टर वाले मास्क उन्होंने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में बनवाए हैं, ताकि लोगों को पता चल सके कि इस समय मास्क कितना जरूरी है।

इस पूरी मुहिम को लेकर वाराणसी स्थित केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के कला संकाय के शिक्षक कौशलेश कुमार ने बताया कि लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के दौरान मास्क के महत्व को समझाने के लिए हम सभी ने मिलकर एक मुहिम चलाई है, जिसको हमने 'मास्क है जरूरी' नाम दिया है।

इस मुहिम के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि एक मास्क के जरिए कोविड के समय में कितनी जिंदगियों को बचाया जा सकता है।इसके लिए हमारा 75 छात्रों वाला स्पेशल आर्ट एजुकेशन ग्रुप इस कार्य में जुटा हुआ है।यही छात्र रोजाना नए-नए पोस्टर डिजाइन कर रहे हैं, जिन्हें बाद में ऑनलाइन पोस्ट किया जाता है। बच्चों के द्वारा किया हुआ यह कलात्मक कार्य जब किसी के सामने जाता है तो वह ज्यादा प्रभाव छोड़ता है।

यह कार्य कर विद्यार्थी भी उत्साह से भरे हुए हैं। उन्हें अहसास हो रहा है कि समाज के लिए इन परिस्थितियों में भी वह कुछ कर पा रहे हैं। शिक्षकों और छात्रों के प्रयास से चित्रों वाले मास्क से जहां लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, वहीं कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख