dharma sangrah

तमिलनाडु में रहेगा हर रविवार को फुल lockdown, 'बंद' की आशंका में जमकर बिकी शराब

Updated: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (16:35 IST)
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकारें पाबंदियां लागू कर रही हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु सरकार ने भी पिछले सप्ताह कुछ नई पाबंदियों का ऐलान किया। इनमें नाइट कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउन शामिल है। इस फैसले का ऐलान होने के बाद शनिवार को लोगों ने शराब खरीदने का रिकॉर्ड बना दिया।

ALSO READ: COVID-19 : दिल्ली में प्रवासी कामगारों को सताने लगा लॉकडाउन और जीविका छिनने का डर
 
सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के लोगों ने अकेले शनिवार को 210 करोड़ रुपए की शराब की खरीदारी कर डाली। राज्य में शराब की बिक्री करने वाले सरकारी विभाग तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के अनुसार रविवार के लॉकडाउन से ऐन पहले शनिवार को करीब 210 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। आमतौर पर तमिलनाडु में शनिवार और रविवार को मिलाकर 300 करोड़ रुपए की शराब की औसत बिक्री होती है।
 
रविवार को दुकानें बंद रहने के चलते इस बार लोगों ने शनिवार को ही स्टॉक जमा कर लिया। शराब कॉर्पोरेशन ने बताया कि शनिवार को हुई रिकॉर्ड बिक्री में सिर्फ 3 जिलों कांचीपुरम, चेंगलपत्तु और तिरुवल्लुवर ने 25 फीसदी का योगदान दिया। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) 5 जोन में बंटा हुआ है। ये 5 जोन- चेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरई, ट्रिची और सलेम हैं। टीएएसएमएसी के पास राज्य में शराब की खुदरा बिक्री के साथ ही थोक आपूर्ति का भी अधिकार है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख